हैदरगढ़: कोठी थाना क्षेत्र में लोन वसूली के विवाद में युवक गिरफ्तार, शांतिभंग के मामले में कोर्ट में किया गया पेश
कोठी पुलिस ने शुक्रवार करीब 5 बजे जानकारी देते हुए बताया कि एक युवक को गिरफ्तार किया। उसे शांतिभंग के आरोप में एसडीएम हैदरगढ़ के न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई लोन वसूली के दौरान हुए विवाद के बाद की गई है। पीड़ित युवक ने भी इस बात की पुष्टि की है। गिरफ्तार युवक की पहचान आयुष कुमार वर्मा के रूप में हुई है।