ढीमरखेड़ा: उमरिया पान पुलिस की सराहनीय कार्यवाही, गुमशुदा व्यक्ति मिला, परिजनों की आँखों में खुशी के आंसू
थाना उमरिया पान पुलिस द्वारा की गई त्वरित और प्रभावी कार्यवाही के चलते गुम इंसान क्रमांक 41/2025 के अंतर्गत दर्ज गुमशुदगी प्रकरण का सफल समाधान किया गया है मामले में पुलिस टीम ने सतत प्रयास करते हुए गुमशुदा व्यक्ति को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने गुमशुदा व्यक्ति को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया