गभाना: गभाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को 18 पौब्बा देशी शराब के साथ किया गिरफ्तार
गभाना थाना पुलिस को गश्त के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक युवक को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि कलुवा चौकी प्रभारी हरीश कुमार अपनी टीम के साथ मंगलवार रात्रि में क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान गोशाला मार्ग पर पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोककर पूछताछ की। तलाशी लेने पर उसके पास से देशी शराब के 18 पौब्बे बरामद हुए।