बेगूसराय: लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघा गांधी चौक स्थित एक प्रोफेसर एवं अवर योजना पदाधिकारी के घर में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने कथित तौर पर नशीला स्प्रे का इस्तेमाल कर घर में प्रवेश किया और करीब 40 लाख रुपये मूल्य के आभूषण तथा नगदी लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। प्रारंभिक स्तर पर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।
Bihar, India | Aug 4, 2026