गोंडा: टिकरिया गांव की महिला ने दीवाल उठाने के दौरान गांव निवासी बाप बेटे पर मारपीट करने का लगाया आरोप केस दर्ज
Gonda, Gonda | Mar 17, 2024 गोंडा जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के टिकरिया गांव की रहने वाली महिला ने गांव के ही बाप बेटे पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है ।महिला का आरोप है कि वह अपनी जमीन में दीवाल उठा रही थी इसी बात को लेकर विपक्षी गण ने उसे मारा पीटा बचाव में आए उसके पति से भी मारपीट की। जिससे दोनों को चोटे आई है। पुलिस ने कहा कि मुकदमा दर्ज कराया गया है।