पीपलदा: सिमलिया पुलिस ने गश्त के दौरान नेशनल हाईवे-27 पर 48 अवैध देशी शराब के पव्वों के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Feb 9, 2025 सिमलीया पुलिस ने गश्त के दौरान भोरा रोड़ पर नेशनल हाइवे 27 पर एक व्यक्ति से 52 देशी शराब पव्वो के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक कार्यालय से रविवार शाम साढ़े 4 बजे मिले प्रेस नोट में बताया कि सिमलीया पुलिस द्वारा गश्त के दोरान एक व्यक्ति को नेशनल हाइवे 27 पर भोरा रोड़ पर पंजाबी ढाबे के निकट प्लास्टिक का कट्टा ले जाते देख पुलिस ने शक होने पर उसे रुकवाया।