चकिया: भभौरा में रक्षामंत्री के गाँव में डीएम ने जन चौपाल की, ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
चकिया क्षेत्र के भभौरा, जो देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का पैतृक गांव है, आज मंगलवार को शाम 04 बजे प्रशासन द्वारा जन समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से जन चौपाल का आयोजन किया गया इस दौरान डीएम सीडीओ ने एक-एक कर लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं का निस्तारण समय से किया जाए।