सुसनेर: सादलपुर रोड पर बाइक की टक्कर से इतवारीया के 57 वर्षीय मूकबधिर की मौत, मैना का बाइक सवार भी घायल
गुरुवार अलसुबह सादलपुर रोड पर पेट्रोल पंप के समीप बाइक सवार ने मूकबधिर को टक्कर मार दी। घटना में सुसनेर के इतवारीया निवासी मूकबधिर 57 वर्षीय मनोज राठौर पिता रामचंद्र राठौर की मौत हो गईं। जबकि बाइक सवार मैना निवासी 25 साल के विशाल पिता पप्पू बरेठा गम्भीर रुप से घायल हो गए। सुबह साढ़े 7 बजे दोनो को सिविल अस्पताल में घायल का इलाज हुआ जबकि शव का पीएम किया गया।