बरहट: बरहट नवोदय विद्यालय में छात्र की संदिग्ध मौत, परिजनों ने किया हंगामा और सड़क जाम
Barhat, Jamui | Apr 24, 2026 जमुई जिले के बरहट प्रखंड स्थित लालमटिया खादीग्राम रोड पर बने जवाहर नवोदय विद्यालय में शुक्रवार को एक छात्र की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान फुलवरिया गांव निवासी शिक्षक तारकेश्वर प्रसाद के 14 वर्षीय पुत्र आनंद कुमार के रूप में हुई है, जो कक्षा 10 का छात्र था। घटना से आकर्षित लोगों ने 7 बजे के लगभग कचहरी चौक जाम कर दिया।