छतरपुर जिले के चंदला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कटिया निवासी महिला अनीता विश्वकर्मा ने आज 26 मई दोपहर करीब 4:30 बजे पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर गांव के कुछ लोगों पर चोरी का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि 5 मई 2026 को वह अपने गांव से बाहर गई हुई थी। वापस लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और घर में रखा सामान बिखरा पड़ा था।