लखीमपुर: लक्ष्मीपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की हुई मौत, मृतका की मां ने ससुराल पक्ष पर हत्या का लगाया आरोप
मैलानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत लक्ष्मीपुर नीरू देवी पत्नी पंकज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।बीते 2016 में नीरू देवी की शादी पंकज के साथ हुई थी। परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी है।पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।