लखीमपुर: सदर कोतवाली क्षेत्र के ईदगाह समेत विभिन्न स्थानों पर कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई ईद की नमाज, एक-दूसरे को दी मुबारकबाद
लखीमपुर खीरी में ईद के मौके पर भारी उत्साह और सौहार्द्र का माहौल देखने को मिला। लखीमपुर शहर के विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में लोगों ने आज सोमवार को नमाज अदा की गई है। लखीमपुर सदर कोतवाली क्षेत्र समेत जिले के अन्य स्थानों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यह त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।