लखीमपुर: पनई गांव में लकड़ी की चोरी का विरोध करने पर दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट, पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार
दीनदयाल के घर के सामने कीमती शीशम की लकड़ी रखी थी, जिसे ग्राम रामापुर पंजा,पवन,भन्नू , डेविड,गौरव,तथा सतेंद्र उर्फ सोनू पुत्र मुन्ना सिंह एक पिकअप गाड़ी लेकर होली जलाने के लिए उठा ले गए थे। लकड़ी चोरी करने का विरोध करने पर उक्त दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट की है।पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है।