सिकंदरा: सिकंदरा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, हजारों कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया भव्य अभिनंदन
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के सिकंदरा आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। रविवार शाम करीब पांच बजे पटेल चौक पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया। इस दौरान क्षेत्र भर से पहुंचे हजारों कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी से पूरा क्षेत्र भाजपा के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान