बालाघाट: नवेगांव में अवैध मुरूम परिवहन पर कार्रवाई, दो हाइवा डंपर जब्त किए गए
खनिज निरीक्षक बसंत कुमार पाटिल, सुरेश कुलस्ते एवं बालाघाट पुलिस बल की संयुक्त टीम ने तहसील क्षेत्र के ग्राम नवेगांव में छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान दो हाइवा डंपरों को अवैध रूप से खनिज मुरूम का परिवहन करते हुए पकड़ा गया। जब्त किए गए वाहनों में CG 11 AJ 8923 के चालक शेख हाशिम निवासी सरेखा तथा GJ 08 AW 1953 के चालक अफरोज खान पिता हाफिज खान (उम्र 29 व