कालवा बाईपास पर एक निर्माण अधीन कारखाने का लोहे का भारी गेट बंद करने के दौरान 7 वर्षीय बच्चे पर गिर गया जिसके कारण उसकी मौत हो गई। मामले को लेकर चिकित्सालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं घटना की जानकारी ली।