डुमरा: जनता दरबार में जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश
सीतामढ़ी जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय ने समाहरणालय परिसर में आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में भूमि विवाद, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आवास, बिजली, सड़क, जलापूर्ति तथा अन्य जनहित से जुड़े मामलों को लेकर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।