शामली: शामली के थानाभवन थाने की पुलिस ने न्यायालय से वांछित इरशादपुर और मसावी के 2 लोगों को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Apr 12, 2026 रविवार की शाम 6:00 बजे शामली जनपद के थानाभवन थाने से बताया गया की वांछित व वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के क्रम में स्थानीय पुलिस ने गैर जमानती वारंट के आधार पर न्यायालय से वांछित चल रहे थाना क्षेत्र के गांव इरशादपुर निवासी मैनपाल और मसावी गांव निवासी गुलबहार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।