ईसानगर थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव में बीते दिनों हुई छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी सुनील राजपूत पुत्र चंद्रिका प्रसाद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त आलाक़त्ल भी किया बरामद।