सहारनपुर: ऑपरेशन सवेरा के तहत जनकपुरी थाना पुलिस ने 1.226 किलो गांजा के साथ शातिर तस्कर को किया गिरफ्तार
ऑपरेशन सवेरा—नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर" अभियान के तहत थाना जनकपुरी पुलिस ने गुरुवार शाम 5:00 बजे मुखबिर सूचना पर चेकिंग के दौरान शाहरूख पुत्र अमन को जंगल ग्राम सिम्भालका जुनारदार से गिरफ्तार कर कुल 1 किलो 226 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक नेमचन्द सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।