गिरिडीह: जरीडीह में इंजीनियरिंग कॉलेज का शिलान्यास, शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों की उम्मीद
पचंबा क्षेत्र के जरीडीह में गुरुवार को डेढ़ बजे नए इंजीनियरिंग कॉलेज का शिलान्यास किया गया। यह कॉलेज उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा बनाया जाएगा और करीब 35 एकड़ जमीन पर तैयार होगा। इस पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाएंगे। कार्यक्रम में उच्य शिक्षा मंत्री सुदिव्य सोनू और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने मिलकर शिलान्यास किया।