जमुई: गरसंडा पंचायत भवन में मुखिया का गांजा सेवन करते वीडियो हुआ वायरल, पंचायत व्यवस्था पर उठे सवाल
Jamui, Jamui | Feb 12, 2026 जमुई जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत गरसंडा पंचायत से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पंचायत भवन के भीतर मुखिया द्वारा कथित रूप से गांजा सेवन किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो गुरुवार दोपहर 2 बजे से चर्चा का विषय बना हुआ है और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।