एसपी के निर्देश पर क्रैक साइबर के तहत साइबर अपराधों के रोकथाम हेतु दुधारा थाने की पुलिस ने साइबर ठगी का शिकार हुई एक पीड़िता के खाते में ₹6000 वापस कराया।1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर पर संवाद स्थापित कर संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर पैसा वापस कराया। यह जानकारी पुलिस मीडिया से ने शनिवार दोपहर 3:30 बजे दी है।