बुढ़ार: जैतपुर में दिनदहाड़े अवैध रेत खनन का वीडियो आया सामने
Burhar, Shahdol | Jun 16, 2026 जैतपुर थाना क्षेत्र के कोसम टोला कमता स्थित कुनुक नदी में अवैध रेत खनन और भंडारण का मामला सामने आया है। मंगलवार शाम करीब 4 बजे का एक वीडियो सामने आया, जिसमें नदी क्षेत्र में रेत का अवैध उत्खनन और भंडारण दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं। मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की जा रही है।