चायल: संदीपन घाट थाना क्षेत्र के जीवनगंज गांव के समीप ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की हुई मौत
चरन सिंह एक मजदूर है रविवार की सुबह 10 बजे वह गांव के सामने रेलवे लाइन पार करके खेत में धान लगवाने के लिए मजदूरों को बुलाने जा रहे थे। वह जैसे ही डीएफसी रेलवे लाइन क्रॉस कर रहे थे तभी कानपुर से प्रयागराज की तरफ जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गए। जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया