बेल्थरा रोड: होमगार्ड परीक्षा देकर लौट रहे बाइक सवार की अखोप चट्टी पर दूसरे बाइक से हुई टक्कर, दो की हालत गंभीर
उभांव थाना क्षेत्र के अखोप चट्टी के पास रविवार शाम साढ़े 4 बजे के आसपास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक युवक होमगार्ड की परीक्षा देकर लौट रहा था। अखोप गांव निवासी इब्राहिम (18) और तिरनई खुर्द निवासी हरिश्चंद राजभर (26) हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों क