चायल: अहलादपुर गांव में खलिहान की जमीन से प्रशासन ने हटाया अवैध कब्जा, ITBP जवान ने कार्रवाई पर उठाए सवाल
सोमवार अहलादपुर में प्रशासन ने खलिहान की सरकारी भूमि पर बने अवैध निर्माण को बुलडोजर से हटाकर कब्जामुक्त कराया। कार्रवाई के बाद आईटीबीपी जवान रामकिशन भारती ने वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि उनके पिता के मकान पर ही कार्रवाई की गई, जबकि उसी भूमि पर बने अन्य निर्माणों को छोड़ दिया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है।