बरियातु: बारियातु में भाजपा मंडल की मासिक बैठक संपन्न ,एसआईआर अभियान को सफल बनाने पर जोर
भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार रविवार को भाजपा मंडल कार्यालय, बारियातु में मंडल प्रभारी पंकज यादव एवं मंडल अध्यक्ष संदीप शर्मा की अध्यक्षता में मासिक बैठक आयोजित की गई।बैठक में मंडल के सभी पंचायत अध्यक्षों एवं बूथ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान पिछले माह के संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की गई तथा चालू माह में एसआईआर अभियान को लेकर चर्चा किया गया।