राम मंदिर और बद्रीनाथ मंदिर में चढ़ावे की चोरी ने देशभर में हड़कंप मचा दिया है. इधर गुजरात के जाने-माने अंबाजी मंदिर में भी दान राशि के साथ गोलमाल हुआ है. मंदिर के दान कक्ष में चढ़ावे के पैसों की गिनती करते हुए कुछ कर्मचारी नोटों को गायब करते नज़र आए. उनको लगा कि शायद उनकी ये चोरी कभी पकड़ी नहीं जाएगी. लेकिन जुर्म कभी नहीं छिपता. उनकी ये नापाक हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई और अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ये वीडियो दो महीने पुराना बताया जा रहा है.
Barh, Patna | Jul 14, 2026