पूरनपुर: सबलपुर खास में दबंगों पर धमकी और पुलिस से मिलीभगत का आरोप, कार्रवाई की मांग की गई
पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सबलपुर खास निवासी रूपम देवी जानकारी देते हुए आरोप लगाया कि गांव के छह लोग गाली गलौज, जान से मारने की धमकी देते है और पुलिस से शिकायत की तो कार्रवाई नहीं की गई। दरअसल पीड़िता के अनुसार, 13 जून की रात आरोपी उसके घर पहुंचे और कथित तौर पर कहा कि उन्होंने पुलिस को दो लाख रुपये दे दिए हैं, मेरा कुछ नहीं होगा।