चंदेरी: नई बस्ती, फतेहाबाद की 22 वर्षीय युवती घर से लापता, पुलिस कर रही है तलाश
पुलिस से आज प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार फरियादी उम्र 60 वर्ष निवासी नई बस्ती फतेहाबाद ने बताया कि 27 अप्रैल की सुबह करीबन 10:00 बजे से मेरी 22 वर्षीय बेटी घर से लापता हो गई जिसको बहुत तलाश किया मगर कहीं नहीं मिली। चंदेरी पुलिस ने फरियादी के कहे अनुसार गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और युवती की तलाश शुरू कर दी है।