बिरौल: बिरौल में 12 मई को लगेगा जॉब कैम्प, 100 पदों पर होगी भर्ती
युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार के तत्वाधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से 12 मई (मंगलवार) को बिरौल स्थित BSDC KYP सेंटर में जॉब कैम्प का आयोजन किया जाएगा। यह जॉब कैम्प सुबह 10:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक आयोजित होगा।