सहारनपुर: तलवार से केक काटकर मनाया जन्मदिन, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, युवकों की हरकत से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
सहारनपुर में युवकों द्वारा तलवार से केक काटकर जन्मदिन मनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ युवक हाथों में तलवार लहराते हुए अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी मनाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में युवक खुलेआम तलवार से केक काटते नजर आ रहे हैं, जिसे लेकर लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है।