दादरी: सेक्टर-119 में मकान की बालकनी से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरे 19 वर्षीय युवक को नजदीकी अस्पताल में कराया गया भर्ती
नोएडा के सेक्टर-119 में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब घर की बालकनी से संदिग्ध परिस्थितियों में 19 वर्षीय युवक नीचे गिर गया। आनन-फानन में परिजनों द्वारा युवक को गंभीर अवस्था में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी ने बताया है कि अभी तक परिजनों द्वारा थाने पर लिखित शिकायत नहीं दी गई है, यदि लिखित शिकायत मिलती है तो कार्यवाही की जाएगी।