हजारीबाग जेल में बंद बलात्कार के आरोपी कैदी खेमलाल महतो (55) की शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार ने जेल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। दामाद और पुत्र का कहना है कि उसकी तबीयत कई दिनों से खराब थी, फिर भी समय पर अस्पताल नहीं ले जाया गया। शनिवार दोपहर उसे अस्पताल लाया गया, जहां शाम 5 बजे उसकी मृत्यु हो गई।