लुण्ड्रा: मैनपाट से भ्रष्टाचार की बड़ी तस्वीर सामने आई, करोड़ों रुपये की लागत से हो रहा सड़क निर्माण कार्य
हम आपको बता दें कि आज दिनांक 6 मई 2026 दिन बुधवार को शाम 4 बजे सरगुजा जिले के मैनपाट से भ्रष्टाचार की बड़ी तस्वीर सामने आई है। यहां करोड़ों रुपये की लागत से बनाई जा रही सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि सड़क की टायरिंग होने के सप्ताह भर बाद ही डामर उखड़ने लगा है।