खुसरूपुर: दानापुर रेल मंडल के अपर डिविजनल मैनेजर वीरेंद्र कुमार विशेष ट्रेन से पहुंचे खुसरूपुर स्टेशन।
दानापुर रेल मंडल के अपर डिविजनल मैनेजर वीरेंद्र कुमार विशेष ट्रेन से खुसरूपुर स्टेशन पहुंचे हैं। उन्होंने खुसरूपुर स्टेशन का निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर की साफ सफाई,यात्री सुविधा,सुरक्षा व्यवस्था,प्लेटफार्म की स्थिति,सर्कुलेटिंग एरिया सहित अन्य विषय की समीक्षा किया है। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है।