शाहपुरा: अन्नपूर्णा रसोई पर आयुक्त ने किया छापा, गुणवत्ता व स्वच्छता पर सख्ती बरती
पालिका आयुक्त श्रीमती रिंकल गुप्ता ने मंगलवार को शहर में संचालित श्री अन्नपूर्णा रसोई का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। पुराना बस स्टैंड और मुसाफिरखाना के पास चल रही रसोई में पहुंचकर आयुक्त ने भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई और संचालन व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।