अफवाहों एवं भ्रामक वीडियो से न हों प्रभावित, जनपद में चारधाम धाम एवं श्री हेमुकण्ड साहिब की यात्रा पूरी तरह सुचारू —एसपी चमोली
दिनांक 16.06.2026 को कोतवाली कर्णप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत कुछ निहंग यात्रियों एवं स्थानीय व्यापारियों के मध्य हुए विवाद के संबंध में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया गया है, जबकि एक अभियुक्त का उपचार पुलिस अभिरक्षा में कराया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार ने कहा कि जनपद में अवैध शस्त्रों एवं अन्य आपत्तिजनक सामग्रियों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज कोतवाली चमोली क्षेत्र में एक वाहन की चेकिंग के दौरान हॉकी एवं अन्य आपत्त�