कोल: मसूदाबाद में आग से जलकर हुई युवती की मौत, मां ने लगाया संपत्ति बंटवारे को लेकर हत्या करने का आरोप
Koil, Aligarh | Apr 10, 2024 थाना बन्ना देवी के मसूदाबाद में आग जलकर एक युवती की मौत हो गई। घटना के बाद युवती के परिजन आनन-फानन में युवती के शव को श्मशान घाट ले गए और जल्द बाजी में चिता पर शव रखकर अंतिम संस्कार का प्रयास किया। मृतिका की मां द्वारा पुलिस को दी गई सूचना पर पुलिस श्मशान घाट पहुंची और शव को चिता से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।