कोल: रेलवे स्टेशन रोड पर शॉर्ट सर्किट के चलते होटल व आधा दर्जन दुकानों में लगी आग, एक की हुई मौत व लाखों का माल जलकर हुआ राख
Koil, Aligarh | Apr 10, 2024 रेलवे स्टेशन रोड पर सुबह तड़के ही शॉर्ट सर्किट के चलते होटल सहित आधा दर्जन दुकानों में आग लग गई। भीषण आग लगता देख इलाके में हड़कंप मच गया और दमकल विभाग को सूचना दी गई। घटना की सूचना पर दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस घटना में एक युवक आग की चपेट में आ गया जिसके चलते युवक की मौत हो गई।