झिंझाना में होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधिकारियों ने कस्बे में फोर्स के साथ पैदल भ्रमण किया। इस दौरान प्रमुख बाजारों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से संवाद कर त्यौहार को भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।