डोभी: डोभी जांच चौकी पर 350 लीटर स्प्रिट के साथ दो व्यापारी गिरफ्तार
Dobhi, Gaya | Apr 2, 2026 समेकित जांच चौकी डोभी पर गुरुवार को सघन वाहन जांच अभियान के दौरान मद्यनिषेध विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मारुति सुजुकी कंपनी की A-Star कार से अवैध स्प्रिट का परिवहन करते दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान औरंगाबाद जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सूर्यमंदिर ठाकुरबाड़ी निवासी रतिरंजन कुमार सिंह (चालक) एवं मदनपुर थाना क