कोंच: 11 जुलाई को पुलिस-पब्लिक संवाद, कोंच के अहियापुर और आंती के खटनही में होगी गोष्ठी, हर महीने पहले शनिवार को होगी गोष्ठी
Konch, Gaya | Jul 10, 2026 मगध क्षेत्र अंतर्गत सभी जिलों के प्रत्येक थाना क्षेत्र में पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय के लिए "पुलिस-पब्लिक लोक संवाद गोष्ठी" का आयोजन किया जाएगा। इसकी शुरुआत 11 जुलाई 2026, शनिवार से होगी। पुलिस महानिरीक्षक, मगध क्षेत्र, गया के कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह गोष्ठी अब से प्रत्येक माह के प्रथम शनिवार को आयोजित की जाएगी।