राजातालाब: ठठरा में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाई गई बकरियां, पुलिस जांच में जुटी
वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के ठठरा गांव में सोमवार सुबह लगभग 07 बजे रहस्यमय परिस्थितियों में सात बकरियां मृत पाई गईं। ये बकरियां एक बाउंड्री वॉल के अंदर बंधी हुई थीं। बकरी पालकों ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। बकरी पालक रोशन अली और अशफाक अली ने बताया कि रविवार देर रात हुई इस घटना का पता उन्हें सोमवार सुबह चला, जब परिवार के लोग सोकर उठे।