हजारीबाग के अटल चौक स्थित झामुमो जिला कार्यालय में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती श्रद्धा से मनाई गई। नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया ने उनके सपनों का झारखंड बनाने का संकल्प लेने की अपील की। जिला सचिव नीलकंठ महतो ने उन्हें झारखंड का निर्माता बताया।