चंदेरी: ग्राम गोधन: 26 वर्षीय विवाहित महिला लापता, पुलिस तलाश में जुटी
पुलिस से आज प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार फरियादी उम्र 28 वर्ष निवासी गोधन ने बताया कि 15 अप्रैल की दोपहर करीबन 1 बजे से मेरी पत्नी घर से लापता है जिसको बहुत तलाश किया मगर कहीं नहीं मिली। चंदेरी पुलिस ने फरियादी के कहे अनुसार गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और गुमशुदा महिला की तलाश शुरू कर दी है।