स्याना: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरोली वासुदेवपुर में झगड़ा कर रहे दो ग्रामीणों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Siyana, Bulandshahr | Apr 24, 2026
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बरोली वासुदेवपुर में झगड़ा कर रहे दो ग्रामीणों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को कोतवाली प्रभारी रवि रतन सिंह ने बताया कि ग्राम बरोली वासुदेवपुर निवासी अशरफ व मौसम झगड़ा कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध शांति भंग की कार्यवाही की गई है।