जौनपुर: गोपालपुर (केशवपुर) गांव में ससुराल आए युवक ने आम के पेड़ से लटककर की आत्महत्या
जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां ससुराल आए लगभग 30 वर्षीय युवक ने आम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया। युवक थाना गौराबादशाहपुर क्षेत्र के गोपालपुर (केशवपुर) गांव का निवासी था और इन दिनों थाना सराय ख्वाजा क्षेत्र के जमुनीपुर गांव स्थित अपने ससुराल आया हुआ था