धमदाहा: दो बसों की भीषण टक्कर में दर्जनों यात्री घायल, पुलिस ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया
धमदाहा :--मीरगंज थाना क्षेत्र के बहेलियास्थान बाजार के समीप मंगलवार को दो यात्री बसों की भीषण टक्कर में दर्जनों यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मीरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से बसों में फंसे यात्रियों का रेस्क्यू कर सभी घायलों को इलाज के लिए धमदाहा अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया।